भूपाल छात्रावास में राजवीर सिंह ने युवाओं को इतिहास से जोड़ा
चित्तौड़गढ़ 1 सितम्बर। महाराणा भूपाल शिक्षा समिति द्वारा इतिहासविद एवं राजस्थानी भाषा के समर्थक राजवीर सिंह का युवा संवाद एवं स्वागत समारोह राव नरेन्द्र सिंह विजयपुर, ब्रिगेडियर हर्षवर्धन सिंह ओछड़ी, शक्ति सिंह मुरलिया, व ऋतुराज सिंह ओछड़ी के आतिथ्य में भूपाल राजपूत छात्रावास में सम्पन्न हुआ।समारोह में संस्थान अध्यक्ष नरपतसिंह भाटी, उपाध्यक्ष खुमानसिंह निम्बाहेड़ा, महामंत्री राजेन्द्र सिंह नारेला, संयुक्त मंत्री विजयराज सिंह रूद, कोषाध्यक्ष उदयसिंह सिंगोला ने राजवीरसिंह का उपरना ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान संस्थान अध्यक्ष नरपतसिंह भाटी ने संस्थान की गतिविधियो से अवगत कराते हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ हेतु युंवाओ को मार्गदर्शन हेतु इतिहासविद राजवीर सिंह से अनुरोध किया।अपने सम्बोधन में इतिहासविद राजवीर सिंह ने मेवाड़ के शोर्य, भक्ति, त्याग एवं जनमानस से शासको के जुंड़ाव व इतिहास के विभिन्न पहुलाओ पर प्रकाश डालते हुए आज के विद्यार्थियो को तकनिकी शिक्षा, एआई कम्प्यूटर शिक्षा, विज्ञान, कला, साहित्य एवं दैनिक जीवन से जुड़ने का आहवान किया। उन्होने कहां की अपने इतिहास से सिखने एवं देश को उन्नत बनाते हुंए नवीन इतिहास बनाने का काम करे। उन्होने युवा पिढ़ी से प्रतिदिन तीन घण्टे मोबाईल त्यागकर परिवार के साथ संवाद करने का अनुरोध करते हुए कहां की इससे हमारी पारिवारीक व्यवस्था मजबूत होगी। कार्यक्रम का संचालन जोगेन्द्र सिंह छोटाखेड़ा व आभार उपाध्यक्ष खुमाणंिसह ने व्यक्त किया।इस अवसर पर राजेन्द्र भाटी, तेजपाल सिंह, गजराज सिंह बराड़ा, गोपालसिंह भाटी, रामसिंह झाला, विरेन्द्र सिंह तलावदा, पाबूसिंह, युंवराज सिंह झाड़ोली, बालुसिंह जगपुरा, गजराज सिंह झाड़ोली, योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में न्युवोको सिमेंन्ट का प्रतिनिधिमण्डल उपस्थित रहा।
