राजस्थान भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री को मातृ शोक,पुष्कर में हुई श्रद्धाजंलि सभा।
1 min read

राजस्थान भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री को मातृ शोक,पुष्कर में हुई श्रद्धाजंलि सभा।


चित्तौड़गढ़. भारतीय जनता पार्टी तेलंगाना राज्य के संगठन महामंत्री एवं राजस्थान के पूर्व संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर की माताजी श्रीमती जयंती तिवारी के स्वर्गवास पर अजमेर जिले के पुष्कर स्थित वैष्णव धर्मशाला में बुधवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा में चित्तौड़गढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष गोटू लाल सुथार, सह मीडिया प्रभारी प्रहलाद शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा, एडवोकेट शुभम सुखवाल राशमी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवगंत तिवारी के सामाजिक एवं धार्मिक योगदान को याद किया।इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया। श्रद्धांजलि सभा में चन्द्रशेखर के परिवार सहित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, राजस्थान सरकार के गृहमंत्री जवाहर सिंह बैडम सहित राजस्थान सरकार के मंत्रीगण, विधायक गण आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *