
धनेतकलां में सगसजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया



चित्तौड़गढ़ समीपवर्ती धनेत कलां स्थित श्री 1008 सगस महाराज रेलवे लाइन मंदिर पर शुक्रवार को जन्मोत्सव मनाया गया। जन्मोत्सव पर मंदिर को फूलों एवं विद्युत साज सज्जा की गई। सगस महाराज का विशेष श्रृंगार किया गया। श्रृंगार में सगस महाराज को भोलेनाथ स्वरूप में श्रृंगार किया। सुबह अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। साढ़े नौ बजे भजन कार्यक्रम शरू किए गए। भजन संध्या भी हुई। इसमें मुख्य कलाकार जगदीश वैष्णव, हीरालाल राव, रतन राव, उस्मान, दुर्गेश, नारायण, भगवतीलाल सहित 20 कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। महिलाएं, पुरुषों और बच्चों ने मिलकर भजनों का आंनद किया। सगस महराज के जयकरो से मंदिर परिसर गूंजता रहा। दोपहर डेढ़ बजे महाआरती की गई। सवा दो बजे सभी भक्तो में प्रसाद वितरित किया गया। जन्मोत्सव के पूरे दिन भक्तो का रैला लगा रहा। हजारों की संख्या में भक्त दूसरे राज्यों से भी जन्मोत्सव में शामिल हुए। सदर थाने का पुलिस जाब्ता तैनात रहा। सेवक किशनलाल शर्मा ने आभार जताया।