प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पंचायत समिति परिसर मे पौधारोपण किया गया
1 min read

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पंचायत समिति परिसर मे पौधारोपण किया गया

चित्तौडगढ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शुक्रवार को पंचायत समिति परिसर मे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया। पौधारोपण के दौरान सांसद सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओं को अधिकाधिक संख्या मे एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की गई। बाद मे पंचायत समिति सभागार मे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी द्वारा जन सुनवाई की गई।प्रधान देवेन्द्र कंवर द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में जिला कलक्टर आलोक रंजन, जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष मिठूलाल जाट, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, उपखण्ड अधिकारी बीनू देवल, विकास अधिकारी अभिषेक शर्मा, लोकसभा संयोजक रणजीत सिंह भाटी, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष गणेशलाल साहु, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटू सुथार, जिला मंत्री संजु लढ्ढा, प्रचार प्रसार मंत्री गोवर्धनलाल जाट, बस्सी मंडल अध्यक्ष गोपाल चौबे, चंदेरिया मंडल अध्यक्ष गोपालसिंह , भदेसर मण्डल अध्यक्ष राजकुमार सुखवाल, घोसुण्डा मण्डल अध्यक्ष राजु सुखवाल, घोसुण्डा मंडल महामंत्री रतनलाल जाट, महिला मोर्चा बेगूं नगर अध्यक्ष उर्मिला चुण्डावत, पंचायत समित सदस्य छोटू धाकड, ओमप्रकाश जटिया , नगरी सरपंच देवकिशन रेगर, घोसुण्डी सरपंच गोपालसिंह, ओछडी सरपंच मुकेश गुर्जर, उदपुरा संरपंच प्रतिनिधी बाबुलाल गुर्जर, देवरी सरपंच प्रतिनिधि मगनीराम डांगी, घटियावली उपसरपंच ज्ञानेश्वरपुरी पूर्व सरपंच गिलुण्ड हेमराज भोई एवं अन्य कार्यकर्ता लोकेश त्रिपाठी, चेतन गौड, रामगोपाल ओझा बस्सी, महिला मोर्चा कार्यकर्ता इन्द्रा सुखवाल, सावन्तसिंह सुरजपोल, लालसिंह डूडी, जगदीश सौक्या, जगदीश भाण्ड आदि के साथ पंचायत समिति के सदस्य व सरपंच ने पौधारोपण किया। पौधारोपण मे फलदार एवं छायादार पौधे लगाये गये। पौधारोपण के बाद पंचायत समिति सभागार मे जनप्रतिनिधि , कार्यकर्ता एवं आमजन की उपस्थिति मे जन सुनवाई कर समस्या का निराकरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *